रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन (आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ) ने 15 अगस्त, 2021 को अपने लिटिल किंगडम नर्सरी स्कूल, सरोजिनी नगर में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ की अध्यक्ष श्रीमती अल्पना पंत शर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद स्कूल परिसर में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। बाद में, उन्होंने दस्तक केंद्र, मसाला केंद्र और सिलाई केंद्र जैसे विभिन्न केंद्रों का भी दौरा किया, जो आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।
आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ सभी भारतीय रेलवे में फैले महिला कल्याण संगठनों की श्रृंखला का शीर्ष निकाय है, जो विभिन्न आवश्यकता-आधारित सामाजिक-कल्याण गतिविधियों के माध्यम से रेलवे कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण के कार्य में लगा हुआ है। संगठन ने 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद अपनी गतिविधियां शुरू कीं। जबकि संगठन की प्राथमिक चिंता रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का कल्याण है, यह हमेशा समाज और राष्ट्र के आह्वान पर उठी है – चाहे वह महामारी हो, पर्यावरण जागरूकता हो, परिवार कल्याण अभियान हो, सीमाओं पर गड़बड़ी हो या प्राकृतिक आपदाएं। यह आज देश में अग्रणी स्वैच्छिक संगठनों में से एक है।
******
एमजी/एएम/जेके/डीवी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.