विधानसभा के समीप बनेगा राजस्‍थान संविधान क्‍लब राजस्‍थान की पारंपरिक वास्‍तुशिल्‍प, कंगूरे, जालियां और झरोखों की झलक दिखेगी संविधान क्‍लब में

विधानसभा के समीप बनेगा राजस्‍थान संविधान क्‍लब राजस्‍थान की पारंपरिक वास्‍तुशिल्‍प, कंगूरे, जालियां और झरोखों की झलक दिखेगी संविधान क्‍लब में

Description

विधानसभा के समीप बनेगा राजस्‍थान
संविधान क्‍लब

राजस्‍थान की पारंपरिक वास्‍तुशिल्‍प, कंगूरे, जालियां

और झरोखों की झलक दिखेगी संविधान क्‍लब में

जयपुर,
02 नवम्‍बर। राजस्‍थान विधानसभा के समीप
संविधान क्‍लब बनेगा। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी की अध्‍यक्षता
में मंगलवार को यहां विधानसभा में आयोजित बैठक में संविधान क्‍लब की रूपरेखा, इसके निर्माण, वास्‍तुशिल्‍प सहित
विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्‍द
कटारिया, नगरीय विकास मंत्री श्री शांति
धारीवाल, कृषि मंत्री श्री लालचन्‍द कटारिया, सहकारिता मंत्री
श्री उदयलाल आंजना मौजूद थे।

 

विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि राजस्‍थान के इस
संविधान क्‍लब में राजस्‍थान की पारंपरिक वास्‍तुशिल्‍प की झलक दिखाई देगी। अति
आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त बनने वाले संविधान क्‍लब का भवन में जयपुर का हैरिटेज
प्रर्दर्शित होगा। जैसलमेर के पत्‍थर की जालियां इस भवन में लगाई जाएंगी।

दिल्‍ली स्थित संविधान क्‍लब की अवधारणा पर बनने वाले राजस्‍थान
संविधान क्‍लब का प्रस्‍ताव मुख्‍यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में
किया था। यह क्‍लब विधायक आवास परियोजना का हिस्‍सा होगा और क्‍लब के भवन का
निर्माण भी राजस्‍थान आवासन मण्‍डल करेगा। विधान सभा के सदस्‍य इस क्‍लब के सदस्‍य
होंगे। 397 फीट लंबा और 134 फीट चौड़ाई में
बनने वाले इस भवन में पुस्‍तकालय, रीडिंग रूम, योगासन के लिए स्‍थान, तरणताल, रेस्‍टोरेंट, फक्‍शन और प्री-फक्‍शन
एरिया, मोड्यूलर डायनिंग एरिया, बैड़मिन्‍टन और
टेबल टेनिस के लिए एरिया, 350 व्‍यक्तियों की
बैठक क्षमता वाला आडिटोरियम, 50 दर्शक क्षमता का
होम थियेटर, प्रेस कॉफ्रेंस के लिए स्‍थान, अतिथि गृह, जिम, सैलून, चिकित्‍सकीय
सुविधाएं, आई.टी. रूम और स्‍काई लॉज होगें।

 

विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि इस भवन के निर्माण
की अवधि 18 महीने तय की गई है। मुख्‍यमंत्री
श्री अशोक गहलोत से चर्चा के उपरांत भवन के शिलान्‍यास की तिथि 15 दिसम्‍बर से 31 दिसम्‍बर के मध्‍य
रखी जाएगी। 

बैठक में विधान सभा सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास श्री
कुंजीलाल मीणा सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद थे। प्रस्‍तावित राजस्‍थान संविधान क्‍लब
के भवन का‍ डिजीटल प्रस्‍तुतीकरण राजस्‍थान आवासन मण्‍डल के आयुक्‍त श्री पवन
अरोड़ा ने किया। उन्‍होंने बताया कि इस भवन का प्रोजेक्‍ट लगभग 90 करोड़ रूपये की
राशि का होगा। भवन की ऊँचाई 26 फीट रखी गयी है।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.