राजस्थान आवासन मंडल को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड हाउसिंग सेक्टर में रिवायवल एंड स्ट्रेन्थिनिंग के लिए मिला पुरस्कार ऑनलाइन वोटिंग में पूरे देश में मिले सर्वाधिक वोट

राजस्थान आवासन मंडल को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड हाउसिंग सेक्टर में रिवायवल एंड स्ट्रेन्थिनिंग के लिए मिला पुरस्कार ऑनलाइन वोटिंग में पूरे देश में मिले सर्वाधिक वोट

Description

राजस्थान आवासन मंडल को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्डहाउसिंग सेक्टर में रिवायवल एंड स्ट्रेन्थिनिंग के लिए मिला पुरस्कारऑनलाइन वोटिंग में पूरे देश में मिले सर्वाधिक वोटजयपुर, 13 नवम्बर। राजस्थान आवासन मंडल को पूरे देश में हाउसिंग सेक्टर में बेहतरीन कार्य करने के लिए गोल्ड कैटेगरी में देश का प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड प्रदान किया गया है। शनिवार को ऑनलाइन अवार्ड समारोह में आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया। श्री अरोड़ा को यह अवार्ड राजस्थान आवासन मंडल के रिवायवल एंड स्ट्रेन्थिनिंग के लिए दिया गया है। मंडल आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि यह अवार्ड सामाजिक उत्थान, आर्थिक सुधार और नगरीय विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्योंके लिए दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में देश की सभी राज्य सरकारें और सार्जजनिक उपक्रम भाग लेते हैं। उल्लेखनीय है कि किसी भी श्रेणी में स्कॉच अवार्ड के लिए देश भर में ऑनलाईन वोटिंग कराई जाती है एवं वोटिंग के आधार पर ही सिल्वर और गोल्ड कैटेगरी में अवार्ड दिया जाता है। आवासन आयुक्त श्री अरोड़ा ने इस अवार्ड समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह अवार्ड राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अत्यंत अल्प समय एवं कोरोना काल में अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियाें का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं राजस्थान आवासन मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मजबूत टीम भावना का ही परिणाम है। इससे पूर्व भी राजस्थान आवासन मंडल को आवास विक्रय में दो अन्तरराष्ट्रीय अवार्ड, उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए नरेडको अवार्ड और इलियट्स अवार्ड भी मिल चुका है। श्री अरोड़ा ने बताया कि गत 2 वर्ष में राजस्थान आवासन मंडल ने अधिशेष आवासों के विक्रय के साथ अभिनव प्रोजेक्ट लाकर देश में एक नई पहचान स्थापित की है। उल्लेखनीय है कि आयुक्त पवन अरोड़ा के नेतृत्व में राजस्थान आवासन मंडल ने निष्प्राण एवं सस्ते आवास बनाने वाली संस्था की छवि को तोड़कर सभी वर्गों के लिए आवास उपलब्ध कराने वाली प्रतिष्ठित आवासीय योजनाएं लाकर और बड़े उपयोगी प्रोजेक्ट्स को धरातल पर लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल द्वारा अत्यंत अल्प समय में मुख्यमंत्री शिक्षक एवं प्रहरी आवासीय योजना, विधायक आवास परियोजना, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए एआईएस रेजीडेंसी जैसी प्रतिष्ठित आवासीय योजनाओं के साथ 18 छोटे शहरों में भी आवासीय योजनाएं विकसित की जा रही हैं। आवासन मंडल ने जयपुर के प्रताप नगर में देश का पहला कोचिंग हब, जयपुर का सबसे बड़ा सिटी पार्क, जयपुर, जोधपुर और कोटा में चौपाटियां विकसित कर प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही जयपुर में आरएचबी आतिश मार्केट, आयुष मार्केट और राणा सांगा मार्केट जैसे जनउपयोगी बाजार विकसित करने और कोरोना काल में 10 प्रतिशत दीजिए गृह प्रवेश कीजिए जैसी अभिनव योजनाएं लागू कर पूरे देश में एक नई पहचान स्थापित की है।—–

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.