अफगानिस्तान से आए पवित्र जल से हुआ रामलला का अभिषेक, बालिका ने था भेजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अफगानिस्तान की पवित्र काबुल नदी का जल अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि पर पहुंचकर अर्पित किया. सीएम योगी ने काबुल नदी का जल गंगाजल में मिलाकर उसे श्रीराम जन्मभूमि पर अर्पित किया. सीएम योगी ने अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की कामना भी की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफगानिस्तान की बालिका की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए जल से प्रभु श्रीराम का जलाभिषेक किया. सीएम योगी ने इस जल में गंगाजल मिलाकर भगवान राम का जलाभिषेक करने के बाद कहा कि अफगानिस्ता से भय के साए में एक बालिका ने काबुल नदी का पवित्र जल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा था.
बताया जाता है कि काबुल नदी का जल भेजने वाली बालिका ने ये निवेदन भी किया था कि इस जल से भगवान राम का जलाभिषेक किया जाए. पीएम मोदी के निर्देश पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे थे. सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर के शिलान्यास के समय हमारा ये प्रयास रहा कि देश की सभी पवित्र नदियों का जल यहां अर्पित किया जाए.
सीएम योगी ने कहा कि बालिका के मन में भी ये आया होगा. उन्होंने अफगानिस्तान के ताजा हालात की चर्चा की और कहा कि अफगानिस्तान में रहकर अभी भी लोगों की आस्था बनी हुई है. भगवान श्रीराम से जल भेजने वाली बालिका के लिए मंगलकामना की.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.