कोविड-19 की रेपिड एंटीजन जांच की दर निर्धारित, 50 रुपए में करवाई जा सकेगी जांच

कोविड-19 की रेपिड एंटीजन जांच की दर निर्धारित, 50 रुपए में करवाई जा सकेगी जांच

Description

कोविड-19 की रेपिड एंटीजन जांच की दर निर्धारित, 50 रुपए में करवाई जा सकेगी जांचजयपुर, 10 जनवरी। राज्य सरकार ने राज्य में निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड- 19 की रेपिड एंटीजन जांच की अधिकतम दर 50 रूपए प्रति जांच (जीएसटी व सभी कर सहित) निर्धारित कर दी है।प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने बताया कि आमजन को कम कीमतों पर सहज एवं सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के संकल्प को द्वष्टिगत रखते हुए सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा गठित कमेटी के प्रस्तावानुसार यह दर निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।श्री गालरिया ने आदेश की कडाई से पालना सुनिश्चित करवाने और अवहेलना की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

G News Portal G News Portal
61 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.