‘रामायण’ में रावण का निधन, आज अंतिम संस्कार
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अरविंद त्रिवेदी का बीती रात मुंबई में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने चलते उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में होगा. वे 82 साल के थे.
जानकारी के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने चाचा के निधन की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि वह पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे. पिछले 3 साल से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब रहने लगी थी. उन्हें इस दौरान कई बार अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था. एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे. कल रात 9.30 बजे करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.