ट्रंप को महाभियोग से राहत, कैपिटल हिल में हिंसा भड़काने के आरोपों से हुए बरी

ट्रंप को महाभियोग से राहत, कैपिटल हिल में हिंसा भड़काने के आरोपों से हुए बरी

ट्रंप को महाभियोग से राहत, कैपिटल हिल में हिंसा भड़काने के आरोपों से हुए बरी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिल गई है. उन्हें कैपिटल हिल में हिंसा के लिए लोगों को भड़काने के आरोपों से बरी कर दिया गया है. ट्रंप 10 वोट के अंतर से बच गए. वोटिंग में 57 सीनेटरों ने उन्हें दोषी पाया, जबकि 43 सदस्यों ने उन्हें दोषी नहीं पाया. उन्हें दोषी करार देने के लिए सीनेट को 2 तिहाई बहुमत यानी 67 वोटों की ज़रूरत थी.

ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उन्होंने 6 जनवरी को अमेरिकी संसद भवन में दंगे करवाए थे. इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी. रिपब्लिकन पार्टी के 7 नेताओं ने डेमोक्रेट्स का साथ दिया और ट्रंप के खिलाफ वोटिंग की.

ये दूसरा मौका था जब ट्रंप को किसी महाभियोग से बरी किया गया. शनिवार को सीनेट के फैसले को ट्रंप की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. इसके बाद अगर ट्रंप चाहें तो 2024 में एक बार फिर राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं. हिंसा भड़काने के आरोपों से बरी होने के बाद ट्रंप ने एक बयान जारी किया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि उन्हे बदनाम करने के लिए साजिश रची गई थी.

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.