बाड़मेर की 2 तहसीलों चौहटन और धनाऊ का पुनर्गठन

बाड़मेर की 2 तहसीलों चौहटन और धनाऊ का पुनर्गठन

Description

बाड़मेर की 2 तहसीलों चौहटन और धनाऊ का पुनर्गठनजयपुर, 26 अक्टूबर। राज्य सरकार ने बाड़मेर जिले की 2 तहसीलों चौहटन और धनाऊ का पुनर्गठन किया है। राजस्व विभाग में इस संबंध में भूराजस्व अधिनियम-1956 के प्रावधानों के तहत संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, पुनर्गठित चौहटन एवं धनाऊ तहसीलों में क्रमशः 7 और 5 भूअभिलेख निरीक्षक वृत्त शामिल किए गए हैं। चौहटन तहसील का कुल क्षेत्रफल 1,80,686 हैक्टेयर होगा और इसमें 29 पटवार मण्डलों के 278 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। इसी प्रकार धनाऊ तहसील का क्षेत्रफल 1,01,736 हैक्टेयर होगा और इसमें 18 पटवार मण्डल तथा 114 राजस्व ग्राम होंगे।—–

G News Portal G News Portal
52 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.