Description
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्रीधारी) सीधी भर्ती परीक्षा- 2020 एवं कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021 के परीक्षा परिणाम जारीजयपुर, 23 नवम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के लिए आयोजित कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्रीधारी) सीधी भर्ती परीक्षा- 2020 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। बोर्ड सचिव ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 653 (NTSP- 595 व TSP-58) पदों के लिए लगभग तीन गुणा (1972 अभ्यर्थी) जिनमें NTSP के 1798 व TSP के 174 अभ्यर्थी सम्मिलित हैं, का वरीयतानुसार अस्थायी रूप से दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है। कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2021राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा -2021 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है।बोर्ड सचिव ने बताया कि भर्ती परीक्षा में NTSP के 2121 व TSP के 268 (कुल 2389 अभ्यर्थी) पदों के वरीयतानुसार लगभग दो गुणा (4930) अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया है।विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं अन्य जानकारियां बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।&&&&&
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.