Description
राजस्व मंडल सदस्यों को राजस्व न्यायालय एवं कार्यालयों के पर्यवेक्षण का दायित्वजयपुर, 22 अक्तूबर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर कार्यालयों को छोड़कर राज्य में स्थित स्तरीय राजस्व कार्यालयों एवं न्यायालयों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का दायित्व राजस्व मंडल सदस्यों को सौंपा गया है।राजस्व मंडल निबंधक डॉ. मोहनलाल यादव ने बताया कि राजस्व न्यायालयों के कार्यों को समयबद्धता, गुणवत्ता एवम शुचिता से सम्पादित कराने की दिशा में यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्व मंडल सदस्यों में श्रीमती मंजू राजपाल को जयपुर, अलवर एवं दौसा, सीआर मीणा को उदयपुर, चित्तौड़गढ़ व राजसमंद, हरिशंकर गोयल को कोटा,बारां, बूंदी व झालावाड़, सुरेंद्र माहेश्वरी को जोधपुर, बाड़मेर व जैसलमेर, रामनिवास जाट को अजमेर नागौर टोंक व भीलवाड़ा, डॉ. श्रवण कुमार बुनकर को डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़, गणेश कुमार को सीकर व झुंझुनूं, पंकज नरूका को भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाई माधोपुर, सदस्य सुरेंद्र कुमार पुरोहित को बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ तथा रवि डांगी को पाली, सिरोही व जालोर जिला आवंटित किया गया है।उन्होंने बताया कि ये सभी अधिकारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, राजस्व अपील अधिकारी, भू प्रबंध अधिकारी एवं पदेन राजस्व अपील अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, सहायक कलेक्टर एवं तहसील कार्यालय एवम न्यायालयों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का दायित्व निभाएंगे। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.