राजस्व दिवस का आयोजन 15 को- वर्चुअल रूप से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राजस्व दिवस का आयोजन 15 को- वर्चुअल रूप से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Description

राजस्व दिवस का आयोजन 15 को-वर्चुअल रूप से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रमजयपुर 14 अक्टूबर। राजस्व दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम 15 अक्टूबर को सुबह 10ः00 बजे से आयोजित होगा। राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव सीताराम जाट ने कार्यक्रम जारी कर बताया कि राज्य के राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी यथा सम्भागीय आयुक्त, कलेक्टर राजस्व मंडल निबंधक, आरआरटीआई निदेशक आदि अधिकारी भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्व मंडल निबंधक डॉ.मोहन लाल यादव ने बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह 10ः00 बजे से राजस्व दिवस वर्चुअल कार्यक्रम का आगाज राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव के स्वागत उद्बोधन से होगा। इसके बाद राजस्व मंडल निबंधक राजस्व दिवस की प्रस्तावना पर विचार व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात सम्भागीय आयुक्त एवम जिला कलक्टर्स के साथ राजस्व दिवस पर चर्चा होगी। इसी क्रम में 10ः30 बजे से राजस्व प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार तथा 10ः35 बजे से राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह का उद्बोधन होगा।इसके बाद राजस्व एवम उपनिवेशन राज्य मंत्री भँवर सिंह भाटी  सम्बोधन देंगे। तत्पश्चात 10ः45 बजे राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी नवसृजित तहसील श्रीमहावीरजी के ऑनलाइन अभिलेख का लोकार्पण कर कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।—–

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.