Description
तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिवस भीलवाड़ा में राजस्व मंत्री का हुआ विभिन्न स्थानों पर स्वागतजयपुर, 26 नवंबर। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिवस शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के विभिन्न जगहों पर आमजन द्वारा स्वागत सत्कार कार्यक्रम किए गये। श्री जाट माताजी का खेड़ा सिंगावाल (अजमेर) पहुंचकर श्री सत्यनारायण, श्री ब्रह्माराम (आरएएस) एवं श्री गजराज जाट के यहां शोक सभा में भाग लेकर संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। तपश्चात श्री जाट का 29 मील चौराहा,गुलाबपुरा, होटल कुमावत, सुपर मील के सामने, रणवा का खेड़ा चौराहा पर स्वागत किया गया एवं उन्होंने गुरू पन्ना फिलिंग स्टेशन का शुभारम्भ भी किया। श्री जाट का कैबिनेट मंत्री बनने के प्रथम बार भीलवाड़ा आगमन पर कंवलियास, सरेरी, रायला, बेरा, पायरा चौराहा, खड़ेश्वर जी के स्थान तथा माण्डल चौराए पर मौजूद आमजन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया जहां उन्होंने सभा को भी संबोधित किया एवं आमजन की समस्याएं भी सुनी।स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद रहें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.