रुपये ने दिखाई सपाट चाल, 1 पैसे की शुरुआती मजबूती

रुपये ने दिखाई सपाट चाल, 1 पैसे की शुरुआती मजबूती

नई दिल्ली, 16 जुलाई ।डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज सपाट चाल का रुख दिखाया है। आज सुबह इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया कल के क्लोजिंग लेवल का तुलना में डॉलर के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ खुला।
इसके पहले गुरुवार को रुपया दिनभर के कारोबार के बाद तीन पैसे की मजबूती के साथ प्रति डॉलर 74.55 के स्तर पर बंद हुआ था। सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन होने की वजह से माना जा रहा है कि दोपहर बाद शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश के रुझान और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की स्थिति के हिसाब से रुपये की कीमत में ऊंच-नीच हो सकती है।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.