इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र के केन्द्रीय उद्यम, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मचारियों ने अपनी अनुकरणीय, कार्यकुशलता, नवीनता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए प्रदर्शन वर्ष 2018 के प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार जीते हैं। कुल 69 पुरस्कार विजेताओं में से 31 पुरस्कार पाने वाले कर्मचारी सेल से हैं। यह वर्ष के दौरान किसी भी संगठन के कर्मचारियों द्वारा जीते गए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की सर्वाधिक संख्या है। सेल के 6 कर्मचारियों ने श्रम भूषण जीता है, छह कर्मचारियों ने श्रम वीर/वीरांगना और उन्नीस कर्मचारियों ने श्रम श्री/देवी पुरस्कार जीते हैं।
विजेताओं को बधाई देते हुए, सेल की अध्यक्ष श्रीमती सोमा मंडल ने कहा, “श्रम पुरस्कार भारत सरकार द्वारा श्रमिकों को प्रदान किए जाने वाले सबसे सम्मानजनक पुरस्कारों में से एक हैं, हमारे कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से हम सभी को गौरवान्वित किया है।”
प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार कर्मचारियों द्वारा विशिष्ट प्रदर्शन, कर्तव्य के प्रति उच्चतम स्तर के समर्पण, उत्पादकता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान, प्रमाणित नवीन क्षमताओं, तीक्ष्ण बुद्धि और असाधारण साहस के साथ किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं।
***
एमजी/एएम/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.