अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सलीम खान का बड़ा बयान- अब उन्हें रिटायर्ड हो जाना चाहिए
बॉलीवुड के फेमस राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने अमिताभ बच्चन को रिटायर होने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इंसान को अपनी खुशियों के लिए भी जिंदगी बितानी चाहिए, न कि हमेशा के लिए भागदौड़ में लगा रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन ने जीवन में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं, अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए. दरअसल, अमिताभ बच्चन और सलीम खान 10 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा कि उन्होंने जिंदगी में कई अचीवमेंट हासिल किए हैं. मेरा मानना है कि अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए. हर इंसान को अपनी जिंदगी के कुछ साल अपने लिए भी रखने चाहिए. अमिताभ बच्चन ने एक शानदार प्रोफेशनल पारी खेली है. उन्होंने बेहतरीन काम किया है, अब उन्हें खुद को इस रेस से फ्री कर लेना चाहिए.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.