बाड़मेर प्रभारी सचिव ने लिया प्रशासन शहरों के संग अभियान का जायजा विशेष छूट से लोगों को लाभान्वित करे – वार्डवार सर्वे कर हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

बाड़मेर प्रभारी सचिव ने लिया प्रशासन शहरों के संग अभियान का जायजा विशेष छूट से लोगों को लाभान्वित करे – वार्डवार सर्वे कर हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Description

बाड़मेर प्रभारी सचिव ने लिया प्रशासन शहरों के संग अभियान का जायजाविशेष छूट से लोगों को लाभान्वित करेवार्डवार सर्वे कर हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ जयपुर, 10 नवम्बर। बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को प्रशासन शहरों के संग शिविर का जायजा लिया। इस दौरान बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु भी मौजूद रहे। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा बुधवार दोपहर बाद प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत आदर्श स्टेडियम में आयोजित शिविर में पहुंचे। उन्होंने यहां अभियान में भाग ले रहे सभी 22 विभागों के प्रत्येक काउंटर पर जाकर वहां किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर विभागीय अधिकारियों से पूछताछ की एवं अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्य तथा उसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों से उनकी समस्याओं एवं कायोर्ं के आवेदन लेने एवं वंचित दस्तावेज के बारे में पूछा तथा अभियान के लक्ष्यों एवं उपलब्धियो की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ली जाए।   

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.