पूरी दुनिया में लगेगी सीरम इंस्टिट्यूट की कोरोना वैक्सीन, WHO ने दी मंजूरी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब इस वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया के गरीब देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए किया जाएगा.
WHO ने कोरोना के 2 वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दी है. ये दोनों ही वैक्सीन ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका ने बनाए हैं. एक वैक्सीन को भारत की सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है, जबकि दूसरी वैक्सीन को दक्षिण कोरिया की एसके बायो नाम की कंपनी बनाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम ने कहा कि इस ग्रीन सिग्नल के साथ ही अब कोवैक्स प्रोग्राम के तहत दुनिया के कई देशों में इस वैक्सीन को दिए जाने का रास्ता खुल गया है. बता दें कि कोवैक्स प्रोग्राम के जरिए दुनिया के निर्धन देशों को WHO के द्वारा कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई जा रही है.
WHO के अनुसार दुनिया के जिन देशों को अबतक वैक्सीन नहीं मिल पाई थी और जहां की आबादी कोरोना के खतरे झेल रही थी वहां पर अब कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा सकेगी.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.