दोस्तों आजकल हर न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर मुंबई ड्रग्स केस की वजह से आर्यन खान के ही चर्चे हो रहे है ।तो वही माधुरी दीक्षित का लाल भी सुर्खियों में है दरअसल माधुरी दीक्षित के बेटे आरिन ने यू एस यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में एडमिशन ले लिया ।जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खुद माधुरी ने आरिन की तस्वीर के साथ ये बात सबके साथ शेयर की है.
इस समय अरिन जोकि माधुरी के बड़े बेटे है अपनी हायर एजुकेशन के लिए विदेश गये है. इस ख़ास मौके पर अरिन के पिता डॉक्टर नेने ने युनिवर्सिटी के बाहर की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने लिखा है – सभी एजुकेटर्स जो आने वाले है और जो पहले थे उन्हें धन्यवाद !डॉक्टर नेने ने लिखा है – वे बहुत अच्छे मेंटर और शिक्षक रहे है. एक ट्रोजन का पिता होने पर गर्व है ! माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने अपनी जिन्दगी में भले ही कितनी व्यस्त क्यों न हो लेकिन वे बच्चो की पढाई पर पूरा ध्यान देते है. उनके बच्चे क्या कर रहे है.
उनकी पढाई कैसी चल रही है और वह जीवन में किस जहाँ पर आगे बढ़ रहे है इस बात का माधुरी और नेने को पता होता है. माधुरी अपने दोनों लडको के बेहद करीब है और उनके साथ लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरे शेयर करती रहती है.माधुरी बच्चो के साथ घूमना फिरना और उन्हें समय देना ज्यादा पसंद करती है. माधुरी ने भी बेटे के लिए एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को जानकारी देते हुए बताया है – आरिन ने हाई स्कुल ग्रेजुएशन कम्प्लीट कर ली है ! मेरे और राम के लिए बहुत गर्व भरा पल है

माधुरी ने लिखा है – हमारे बेटे ने हाई स्कूल से बहुत अच्ग्रेछे अंको से ग्रेजुएशन कर ली है. आरिन और 2021 के ग्रेजुएशन क्लास को बधाई ! हम तुम्हारी मेहनत, ताकत और हर स्थिति में आगे बढने और कामयाब होने की ललक को सलाम करते है ! अपने पैशन को फॉलो करो और इस बात को समझना कि एक दिन तुम्हारे पास दुनिया में अंतर लाने की ताकत होगी और तुम्हे हर कदम पर कामयाबी मिलेगी. ढेर सारा प्यार !इधर माधुरी के बेटे ने माँ बाप का नाम रोशन किया है और वहीँ दूसरी तरफ लोग शाहरुख़ खान और गौरी को ट्रोल करने लगे है जिन्होंने आर्यन पर ध्यान नही दिया है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.