कांग्रेस को झटका, मणिपुर में पूर्व अध्यक्ष BJP में शामिल
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड व अन्य कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपना किला और मजबूत करने में जुटी हुई है. बीते कुछ महीनों में बीजेपी का दामन कई बड़े नेताओं ने थामा है. इसी कड़ी में अब मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंटौजम भी बीजेपी में शामिल हो गए. वह 6 बार विष्णुपर सीट से विधायक रहे हैं.
उन्हें पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. मणिपुर में भी अगले साल चुनाव होने हैं. ऐसे में यह कांग्रेस के झटके से कम नहीं है. आज दोपहर दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पर वह बीजेपी में शामिल हुए. इस दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे. मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने उन्हें आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल कराया.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.