केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिसार (हरियाणा) में महारानी लक्ष्मी बाई महिला कॉलेज, भिवानी रोहिल्ला में रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा का अनावरण किया।
श्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि इस 21वीं सदी में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के मुद्दे पर बहुत चर्चा होती है, लेकिन हम यह भूल गए हैं कि भारतीय इतिहास महिलाओं की बहादुरी, बलिदान और उपलब्धियों की कहानियों से भरा हुआ है और रानी लक्ष्मी बाई की कहानी उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की यह प्रतिमा इस कॉलेज के छात्रों को प्रेरणा देती रहेगी।
केंद्रीय मंत्री ने रानी लक्ष्मी बाई को ब्रिटिश राज के दमन के खिलाफ विद्रोह का एक प्रमुख प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रवाद और भारतीय महिलाओं को पीढ़ियों से प्रेरणा देने वाला रहा है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अत्यंत बहादुरी, कौशल और शक्ति के साथ भारत की स्वतंत्रता क्रांति का नेतृत्व किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई को फिल्मों और कहानियों में केवल एक स्वतंत्रता क्रांतिकारी के रूप में चित्रित किया गया है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ थीं जिन्हें अंग्रेजी भाषा में भी अच्छी पकड़ थी।
श्री हरदीप पुरी ने कॉलेज के कॉमर्स ब्लॉक को महान शिक्षाविद्, शिक्षक और कॉलेज के संस्थापक श्री अशोक मित्तल के नाम पर समर्पित किया।
*****
एमजी/एएम/एके/सीएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.