श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जल शक्ति राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला

श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जल शक्ति राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला

श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जल शक्ति राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला

श्री बिश्वेश्वर टुडू ने जल शक्ति राज्य मंत्री के रूप में कार्य भार संभाला

जल शक्ति मंत्रालय के नवनियुक्त राज्य मंत्रियों श्री प्रह्लाद सिंह पटेल और श्री बिश्वेश्वर टुडू ने आज कार्य भार संभाला। मंत्रालय के नवनियुक्त दोनों राज्य मंत्रियों का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Image

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने नवनियुक्त राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल की प्रशंसा की और कहा कि एक साथ मिल कर काम करने के द्वारा वे निश्चित रूप से जल शक्ति मंत्रालय को नई ताकत और जोश देंगे तथा उस उद्देश्य और मिशन को प्राप्त करने में सहायता करेंगे जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रालय का गठन किया था।

Image

श्री पटेल का जन्म 28 जून, 1960 को मध्य प्रदेश के नरसिंगपुर जिले के गोटेगांव में हुआ था। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में बी.एससी, एलएल.बी और एमए (दर्शन शास्त्र) शामिल हैं। श्री पटेल का कैरियर शानदार रहा है और वह मध्य प्रदेश के दामोह से पांच बार संसद सदस्य (लोकसभा) रहे हैं। मई 2019 में, श्री पटेल 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित (पांचवीं बार) हुए थे। 30 मई, 2019 के बाद से, श्री पटेल संस्कृति मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।

श्री पटेल ने बाद में ट्वीटर के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को उनकी दया और उदारता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कृतज्ञता जताई कि अब उन्हें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के विजन तथा मिशन को पूरा करने तथा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के साथ-साथ हर घर जल उपलब्ध कराने का अवसर मिला है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नवनियुक्त राज्य मंत्री श्री बिश्वेश्वर टुडू को बधाई देते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव ध्यान खींचता है और अपनी क्षमताओं के बल पर उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना स्थान बनाया है। दोनों मंत्रियों ने जल क्षेत्र से जुड़े सार्वजनिक हित के मुद्दों पर चर्चा की।

Image

श्री बिश्वेश्वर टुडू ओडिशा के मयुरभंज से मई, 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित किए गए थे। वह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, रसायन एवं उर्वरक पर स्थायी समिति तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं।

Image

श्री टुडू ने केंद्रीय मंत्री को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया तथा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0058AQZ.jpg

 

****

G News Portal G News Portal
42 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.