Description
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री जूली ने कार्यभार संभालाअधिकारियों से लिया विभागीय योजनाओं का फीडबैकजयपुर 25 नवम्बर। श्री टीकाराम जूली ने गुरूवार को यहां शासन सचिवालय में मंत्रालय भवन कक्ष में पूजा एवं मंत्रोच्चार के बीच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री का कार्यभार संभाला। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा एवं निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ओ.पी. बुनकर ने श्री जूली का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।श्री जूली को शासन सचिव एवं निदेशक ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। श्री टीकाराम जूली से विभागीय योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों ने भी औपचारिक भेंट की। संविधान दिवस पर कार्यक्रम श्री जूली कल शुक्रवार को संविधान दिवस पर प्रातः 10 बजे अम्बेडकर भवन में संविधान की प्रस्तावना के वाचन कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं कार्मिकों को शपथ दिलाएंगे। इसके उपरान्त वे विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।—-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.