भारत सरकार की दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 की अधिसूचना संख्या 4(5)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2021 के अनुसार, निपटान तिथि 07 दिसंबर, 2021 के साथ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 (श्रृंखला VIII) 29 नवंबर – 3 दिसंबर, 2021 की अवधि के दौरान अभिदान के लिए खोले जाएंगे। अभिदान अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य रु. 4,791 (चार हजार सात सौ इक्यानवे रुपये मात्र) – प्रति ग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई द्वारा भी 26 नवंबर, 2021 को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया गया।
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से रु. 50 (पचास रुपये मात्र) प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से करते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य रु. 4,741 (रुपये चार हजार सात सौ इकतालीस मात्र) प्रति ग्राम सोना होगा।
****
एमजी/एएम/एके
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.