रीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रीट परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
कोटा। अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
कोटा-डहर का बालाजी (जयपुर)
गाड़ी संख्या 09819 कोटा से 25 एवं 26 सितंबर को शाम 7.20 बजे रवाना होकर रात 12:30 बजे डहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09820 डहर का बालाजी से 26 और 27 सितंबर को रात 12:45 बजे रवाना होकर सुबह 6:35 बजे कोटा पहुंचेगी।
रास्ते में ट्रेन लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाईमाधोपुर, वनस्थली निवाई तथा दुर्गापुरा भी रुकेगी। इस ट्रेन में एसएलआर के 2 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 12 सहित कुल 14 कोच होंगे।
कोटा-झालावाड़
गाड़ी संख्या 09822 कोटा से 26 सितंबर को शाम 6.45 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे झालावाड़ पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन डकनिया तलाव तथा रामगंजमंडी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
झालावाड़-जयपुर
इसी तरह गाड़ी संख्या 09817 झालावाड़ सिटी से 26 सितंबर को रात 9 बजे रवाना होकर तड़के 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
रास्ते में ट्रेन रामगंजमंडी, डकनिया तलाव, कोटा, लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, बनस्थली निवाई तथा दुर्गापुरा स्टेशनों पर भी रुकेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09818 जयपुर से सुबह 4 बजे रवाना होकर सुबह 8:15 बजे कोटा पहुंचेगी।
कोटा-बारां
इसी तरह गाड़ी संख्या 09825 कोटा से 25 और 26 सितंबर को दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर दिन में 1:45 बजे बारां पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09826 25 एवं 26 सितंबर को बारां से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर दोपहर बाद 3:10 बजे कोटा पहुंचेगी।
22

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.