खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भारत के ‘ विश्व 2021 अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप ‘ के पदक विजेताओं से बातचीत की

खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भारत के ‘ विश्व 2021 अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप ‘ के पदक विजेताओं से बातचीत की

प्रमुख आकर्षणः

 

युवा कार्य और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज भारतीय एथलीटों और 2021 के विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेताओं से बातचीत की। मोई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सेंटर नैरोबी, केन्या में 18 से 22 अगस्त, 2021 को संपन्न चैंपियनशिप में भारत ने दो रजत पदकों सहित तीन पदक जीते। इस चैंपियनशिप को वर्ल्डजूनियर चैंपियनशिप के नाम से भी जाना जाता है। लॉन्ग जंप कोचरॉबर्ट बॉबी जॉर्ज, अंजू बॉबी जॉर्ज, कमाल अली खान, डीजी, एसएआई भी उपस्थित थे।

 

खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में विश्व युवा चैंपियनशिप के एथलीटों के साथ बातचीत में पदक विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भारत के अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनों ने देश को गौरवान्वित किया है। खेल मंत्री कहा, “यह हमारे लिए प्रसन्नता का एक बड़ा महत्वपूर्ण क्षण है।“ श्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा एथलीट एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक खेलों जैसी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता हासिल करेंगे। मंत्री महोदय ने कहा, “हमआपको आशा भरी नजरों से देखते हैं।“

खेल मंत्री ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति में एथलीटों, फेडरेशन और कोचों के अच्छे प्रदर्शन के प्रयासों और पदक जीतने की सराहना की। खेल मंत्री ने कहा “कोविड-19 की चुनौती के बीच आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। ये आसान समय नहीं था, ये सामान्य समय नहीं था।“उन्होंने एथलीटों को प्रोत्साहित किया कि बड़ा सोचें, भविष्य के लिए योजना बनाएं और अगले स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी करें।

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि आज भारत में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए बड़ी संख्या में उभरते हुए खिलाड़ी हैं और सरकार युवा एथलीटों को विकसित करने तथा उन्हें पोडियम फिनिश की ओर ले जाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्तकरने के लिए सभी सुविधाएं और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी और इस दिशा में टॉप्स के साथ-साथ विशिष्ट वर्ग के एथलीटों के प्रशिक्षण को भी शामिल किया गया है। पूर्व एथलीटों के कोचिंग के क्षेत्र में आने की सराहना करते हुए खेल मंत्री ने ऐसे और अधिक एथलीटों से युवा एथलीटों के साथ सहयोग करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम नए विचारों और सुझावों के प्रति खुली सोच रखते हैं। खेल मंत्री ने कहा कि जब हम मिलकर काम करते हैं तो हम एक मजबूत खेल संस्कृति के साथ-साथ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

श्री अमित खत्री ने 10000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता। अमित खत्री ने बहादुरी के साथ सांस लेने की कठिनाई पर विजय पाते हुएविश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप के 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक अपने नाम किया। अमित खत्रीने अग्रणी समूह में काफी समय तक गति बनाए रखी और 9,000 मीटर के निशान पर बढ़त बना ली, उन्होंने 42:17.94 में दूरी तय की और केन्या के हेरिस्टोन वानयोनी (41:10.84) के पीछे रहे।पानी पीने के लिए बार-बार रिफ्रेशमेंट टेबल कीओर जाने से वह डेढ़ लैप पीछे रह गए नहीं तो और दूरी तक करते और स्वर्ण पदक जीतते।

 

सुश्री शैली सिंह ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीताःशैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद के फाइनल में 6.59 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ दर्ज किया। राष्ट्रीय अंडर 20 रिकॉर्ड होल्डर शैली सिंह तीन महिला लॉन्ग जम्परों में एक थीं, जिन्होंने6.35 मीटर पर तय ऑटोमेटिक योग्यता हासिल की, फाइनल के अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.40 मीटर की दूरी तय की।

श्री भरत श्रीधर, सुश्री प्रिया मोहन , सुश्री सुमी, श्री कपिल , श्री अब्दुल रजक ने मिक्सड 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतेः .भारतीय4×400 मीटर मिक्सड रिले टीम ने नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप केपहले दिन कांस्य पदक जीता।भरत श्रीधर , प्रिया मोहन , सुमी और कपिल ने 3:20.60 में दूरी तय की और नाइजीरिया(3:19.70) और पोलैंड(3:19.80) से पीछे रहे। उन्होंने एक विश्वसनीय़ समय पोस्ट किया और क्वॉर्टर मील स्पर्धा में भारत की प्रतिभा की गहराई की एक झलक दी। नैरोबी में 2018 में आयोजित अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में हिमा दास ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

चार खिलाड़ियों की रिले रेस में – जिसकी शुरुआत में अब्दुल रजाक रशीद दौड़ रहे थे- ने अंतिम चयन प्रतिस्पर्धा में 3:23:36 का समय निकाला। इसके कुछ देर बाद ही प्रिया और सुमी ने महिलाओं की 400 मीटर हिट्स में दौड़ लगाई। उन्होंने यह सुनिश्चिक किया कि भरतऔर कपिल के प्रयास व्यर्थ न जाएं। भरत और कपिल ने 46.42 सेकेंड में एंकर लेग में दौड़े।  

फेडरेशन कप जूनियर चैंपियनशिप के विजेता भरत को लीड-ऑफ लेग के लिए 47.12 के समय का श्रेय दिया गया और दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर प्रिया को बैटन सौंप दिया। प्रिया ने 52.77 के समय के साथदूसरे चरण में दौड़ने वालों में तीसरी सर्वश्रेष्ठ रहीं। सुमी ने भारत को पदक की दौड़ में बनाए रखा और उन्होंने 54.29 के स्कोर से अच्छा प्रदर्शन किया।

कपिल ने एंकर लेग पर कड़ी मेहनत की लेकिन फाइनल में सबसे तेज धावक होने के बावजूद पोलैंड और नाइजीरिया के साथ अंतर को पाटने में असमर्थ रहे। उन्हें अपने तीन साथियों के प्रयासों से प्रेरित होकर, 46.42 सेकंड में लैप रन के लिए श्रेय दिया गया।

 

एमजी/एएम/एजी/एस

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.