सृष्टि ने रचा इतिहास। बनाए एक साथ दो कीर्तिमान

सृष्टि ने रचा इतिहास। बनाए एक साथ दो कीर्तिमान

सृष्टि ने रचा इतिहास। बनाए एक साथ दो कीर्तिमान
फरीदाबाद  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के ऐतिहासिक दिन पर फरीदाबाद हरियाणा की नन्ही जान सृष्टि गुलाटी ने इतिहास रच दिया है।
नन्ही सृष्टि ने एक ही दिन में 2 सम्मान प्राप्त किये। प्रथम सम्मान एस. डी. एम अपराजिता के द्वारा बल्लबगढ़ उपमंडल में आयोजित गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिया गया। इस गणतंत्र दिवस समारोह में सृष्टि सबसे छोटी प्रतिभागी बनी। सृष्टि को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप सृष्टि गुलाटी को प्रंशसा पत्र दिया गया। दूसरा सम्मान सृष्टि को सेक्टर 12 में आयोजित जिला स्तर पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस पर दिया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनुप धानक, डी. सी. यशपाल यादव, रेडक्रॉस सोसाइटी से नीरज एवम अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस समारोह में भी सृष्टि गुलाटी सबके आकर्षण का केंद्र रही। इस संम्मान को पाने वाली सृष्टि सबसे कम उम्र की बालिका बनी। अभी तक पूरे हरियाणा ओर भारत मे ऐसा नहीं हुआ कि एक पांच वर्षीय बालिका को उपमंडल स्तर और जिला स्तर पर एक साथ एक ही दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर इस प्रकार सम्मान मिला हो।
सृष्टि को ये सम्मान अपने जन्मदिन के अवसर पर 1000 मास्क वितरित करने और अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए मिला। सृष्टि गुलाटी का वर्ल्ड रिकॉर्ड सबसे कम उम्र में सबसे अधिक प्रमाण पत्र एकत्रित करने का है। इस सम्मान को पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। सृष्टि पूरे भारत मे इस प्रकार का सम्मान प्राप्त करने वाली पहली लड़की बन गईं हैं जिंसको एक ही दिन में गणतंत्र दिवस के दिन 2 सरकारी सम्मान प्राप्त हुए हैं। एक उपमंडल स्तर और दूसरा जिला स्तर पर।
माता प्रिया ने कहा कि अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि बेटी को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि बेटी की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बड़ी मेहनत और लगन लगीं है और खुशी भी है। माता-पिता ने बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.