गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का  सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया

Description

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गयाजयपुर, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक समारोह, परेड व शो का अभ्यास किया गया।हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमा व उल्लास से सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, प्रोटोकॉल सहित कई कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समूह में अभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों ने डॉग शो व घुड़सवारी का आयोजन कर विभिन्न करतबों का अभ्यास किया। सेना के एक दल ने बैंड का अभ्यास भी किया।स्टेडियम में सामान्य प्रशासन, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल की सख्त अनुपालना में किया जाएगा।— 

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.