पाकिस्‍तान पर फिर हुआ सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्‍तान पर फिर हुआ सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्‍तान पर फिर हुआ सर्जिकल स्ट्राइक, लेकिन इस बार भारत ने नही किसी और ने किया

पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक पर सबके जुबान पर भारत की वीर जांबाजी का ही नाम आता है. इस बार फिर पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक हुई है, लेकिन इस बार भारत ने नहीं बल्कि ईरान ने पाकिस्तान पर हमला किया है. जानकारी के मुताबिक ईरान ने पाकिस्तान पर हमला कर अपने 2 सैनिकों को छुड़ा लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर अपने सैनिकों को छुड़ाया और कई आतंकवादियों को भी मार गिराया. ईरानी मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक ऑपरेशन में पाकिस्तान के कुछ सुरक्षाबलों के मारे जाने की भी खबर है.

ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ईरान के 2 सैनिकों को मंगलवार रात एक सफल खुफिया ऑपरेशन में मुक्त कर लिया गया. बयान में आगे कहा गया कि 2 साल पहले यानि साल 2018 में पाकिस्तान के जैश अल-अद्ल आतंकवादी ग्रुप ने ईरान के 2 सैनिकों का अपहरण कर लिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए ईरान ने गुप्तचरों और सैन्यकर्मियों की मदद ली और उन आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जिन्होंने ईरानी सैनिकों को अपनी गिरफ्त में रखा हुआ था. हालांकि पाकिस्‍तान में सर्जिकल स्ट्राइक कोई नई बात नहीं है. इससे पहले अमेरिका और भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का खात्मा किया है.

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.