तेलंगाना की मानसा बनी मिस इंडिया 2020

तेलंगाना की मानसा बनी मिस इंडिया 2020

तेलंगाना की मानसा बनी मिस इंडिया 2020, मान्या रही रनर अप

तेलंगाना की सुंदरी मानसा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीत लिया है. प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले मुंबई के हयात रीजेंसी होटल में हुआ था. वहीं, उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह फर्स्ट रनर अप और मनिका शियोकांड सेकेंड रनर अप रहीं. इस बीच, मान्‍या सिंह तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं. दरअसल, मान्‍या दूसरे कंटेंस्‍टेंट से काफी अलग हैं और उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है.

मान्या सिंह ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है. मिस इंडिया के स्टेज तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने सपने को कभी मरने नहीं दिया. उन्होंने बताया, मैंने भोजन और नींद के बिना कई रातें बिताई हैं. मैंने रिक्‍शे का किराया बचाने के लिए कई मील की दूरी पैदल तय की है. मेरे खून, पसीने और आंसुओं ने मुझे वह साहस दिया, जिससे मैं अपने सपने को पूरा कर सकी.

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.