Description
प्रशासन गांवों के संग अभियान प्रत्येक व्यक्ति तक शिविरों का लाभ पहुंचाए – वन राज्य मंत्री जयपुर, 28 अक्टूबर। बाड़मेर जिले के दूर दराज कच्छ के रण किनारे बसे बाखासर में वन राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बाडमेेर जिले के श्री सुखराम विश्नोई ने गुरूवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चौहटन विधायक श्री पदमाराम मेघवाल भी मौजूद रहें। प्रभारी मंत्री एवं वन तथा पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने बाखासर शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के काउन्टरों पर पहुंचकर उनके द्वारा निष्पादन किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की तथा उन्हें अधिकाधिक लोगों के कार्य शिविरों में ही निपटाकर उन्हें राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री विश्नोई ने कहा कि अभियान की सफलता की जिम्मेदारी अभियान से जुड़े सभी 22 विभागों के अधिकारियों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य सम्पादित कराएं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने की तत्परता दिखाएं। चौहटन विधायक श्री पदमाराम मेघवाल ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नही रहे। प्रभारी अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्री रामकुमार टाडा ने शिविर की प्रगति की जानकारी कराई। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.