ग्रीन टैक्स से अर्जित राशि का व्यय अनुमत मद से ही किया गया   – परिवहन मंत्री

ग्रीन टैक्स से अर्जित राशि का व्यय अनुमत मद से ही किया गया   – परिवहन मंत्री

ग्रीन टैक्स से अर्जित राशि का व्यय अनुमत मद से ही किया गया 
 – परिवहन मंत्री
जयपुर, 15 सितम्बर। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में वाहन पंजीकरण से प्राप्त ग्रीन टैक्स से अर्जित की गई राशि को तय मद में ही व्यय किया गया है।
श्री खाचरियावास प्रश्न काल में इस संबंध में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए राजस्व एकत्र करने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में वाहन पंजीकरण में ग्रीन टैक्स लगाया गया था।
इससे पहले श्री खाचरियावास ने प्रश्नकाल में विधायक श्री वाजिब अली के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि प्रदेश में ग्रीन टैक्स के रूप में वर्ष 2017-18 में 197.17 करोड़, वर्ष 2018-19 में 173.15 करोड़ तथा वर्ष 2019-20 में 218.47 करोड़ रुपये अर्जित किये गए। उन्होंने बताया कि ग्रीन टैक्स से अर्जित राशि के उपयोग हेतु स्वायत्त शासन विभाग द्वारा पृथक से राजस्थाकन परिवहन आधारभूत विकास निधि का 29 फरवरी 2012 को गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि हेतु संग्रहित ग्रीन टैक्स उपयोग अनुमत कार्यों  हेतु किया गया है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.