Description
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जयपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर जेडीए सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री गहलोत ने स्व. गांधी को नमन किया और देश के विकास में उनके योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.