राज्यपाल राहत कोष हेतु गठित समिति की बैठक ऑनलाइन आयोजित  राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने की जरूरत        -राज्यपाल

राज्यपाल राहत कोष हेतु गठित समिति की बैठक ऑनलाइन आयोजित राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने की जरूरत -राज्यपाल

Description

राज्यपाल राहत कोष हेतु गठित समिति की बैठक ऑनलाइन आयोजितराज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने की जरूरत                                                                                                                               -राज्यपालजयपुर, 9 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आमजन से राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने का आह्वान किया है ताकि ऎसे जरूरतमंद लोग भी इस कोष से सहायता प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें जिनको किसी अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही है।  राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल राहत कोष में धन संग्रहण एवं सलाह हेतु गठित समिति की बैठक में शनिवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कोष का उद्देश्य केवल धन संग्रहण नहीं है अपितु सभी की सहभागिता प्राप्त कर राज्य में जरूरतमंद आमजन से जुड़कर उनकी तकलीफ एवं परेशानी दूर करना है।राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल राहत कोष में प्राप्त राशि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता के साथ पात्र जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में राज्यपाल राहत कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष को कोरोना पीड़ितों की सहायतार्थ राषि 2 करोड़ का सहयोग दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष और अन्य स्तरों पर भी निरंतर कोष का समुचित सदुपयोग जरूरतमंदाें की सहायतार्थ किया गया।राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि राज्यपाल राहत कोष से मदद का दायरा बढाकर इसके उद्देश्यों को और व्यापक किया है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से राज्यपाल राहत कोष को जीवंत करने के प्रयास सफल हुए हैं।राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि राज्यपाल राहत कोष के सम्बन्ध में सलाहकार समिति की बैठकों में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें संकलित कर आवश्यक विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इन्हीं सुझावों के आधार पर कोविड से राहत मिलने पर प्रवासी राजस्थानियों का सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि राहत कोष में अधिकाधिक लोग जुड़ सकें।राज्यपाल ने कोष में दान देने वाले सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनके द्वारा उदार मन से दी गयी आर्थिक सहायता ही नहीं है बल्कि राज्यपाल राहत कोष के प्रति उनका प्रत्यक्ष स्नेह एवं सम्मान है।ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने राज्यपाल राहत कोष को पुनः जीवन्त करने के लिए राज्यपाल श्री मिश्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि दानदाताओं को 50 प्रतिशत की बजाय 100 प्रतिशत कर छूट वालों की श्रेणी में लाए जाने हेतु राज्यपाल द्वारा केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा जाना स्वागतयोग्य कदम है, जिससे दानदाताओं को प्रेरणा मिलेगी।बैठक में सांसद श्री राज्यवर्धन राठौड़, श्री पी.पी. चौधरी, श्री नीरज डांगी, विधायक श्री सतीश पूनिया, श्री वासुदेव देवनानी, श्री संजय शर्मा, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, सुश्री सिद्धि कुमारी एवं मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने राज्यपाल राहत कोष में राशि संग्रहण बढ़ाने तथा इस कोष को और अधिक प्रभावी बनाने के सम्बन्ध में अहम सुझाव दिए।  राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार ने राज्यपाल राहत कोष में प्राप्त धनराशि और प्रदान की गई सहायता का विवरण बैठक में रखा।राज्यपाल राहत कोष में दान की घोषणाबैठक में उपस्थित राज्यपाल राहत कोष सलाहकार समिति के सदस्य श्री मोफतराज मुणोत ने 11 लाख रुपए, श्री प्रदीप राठौड़ ने 21 लाख रुपए की राशि कोष में प्रदान करने की घोषणा की। विधायक श्री सतीश पूनिया, श्री वासुदेव देवनानी, श्री संजय शर्मा, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भी एक माह का वेतन राज्यपाल राहत कोष में देने की घोषणा की। बैठक में राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल, आपदा प्रबन्धन एवं राहत विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनन्द कुमार, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण ऑनलाइन उपस्थित रहे।                                                                        —-

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.