जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जन हित के कार्य समय पर पूरे हो

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जन हित के कार्य समय पर पूरे हो

Description

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठकजन हित के कार्य समय पर पूरे होजयपुर, 18 अक्टूबर। जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को यहां जिला कलक्ट्रेट सभागार में सांसद कर्नल श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड की अध्यक्षता और सांसद श्री रामचरण बोहरा की सहअध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी और जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगण मौजूद थे। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने  बैठक के आरम्भ में जिले के सभी अधिकारियों का परिचय करवाया। बैठक में जल जीवन मिशन योजना, प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वैक्सीनेशन सहित जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।सांसद कर्नल श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि जनहित के कार्य समय पर पूरे किये जाने है आवश्यक है। सांसद श्री रामचरण बोहरा ने जिले चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये। जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानगण को बुलाये जाने का सुझाव दिया। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों निर्धारित समय में निर्धारित प्रारूप में जनप्रतिनिधीगण को सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। ——

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.