Description
सरकार के तीन साल की उपलब्धियों पर प्रभारी मंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भजयपुर, 11 जनवरी। सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री एवं करौली जिला प्रभारी श्री अशोक चांदना ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं जिसके तहत विगत तीन वर्षों में फ्लेगशिप योजनाओं एवं आधारभूत विकास के कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित व पात्र वर्गों को लोक कल्याण की योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान किया गया हैं। श्री चांदना मंगलवार को करौली के सूचना केन्द्र के बाहर प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘आपका विश्वास हमारा प्रयास’’ विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधिवत् रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया हैं जिसका प्रत्येक व्यक्ति को अवलोकन कर जिले के बढ़ते हुए विकास को देखना चाहिए।जिला दर्शन पुस्तिका का किया विमोचन-जिला प्रभारी मंत्री श्री चांदना ने प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात् जिले में विगत् तीन वर्षों में विभिन्न विभागों द्वारा फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया।पुस्तिका मे करौली जिले के विकास कार्याे को भली भांति दर्शाया गया है। पुस्तिका में करौली जिले की सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक स्थिति, सफलता की कहानियों के साथ साथ फलैग्शिप योजनाओं से लाभान्वित किये गये व्यक्तियो के बारे मे जानकारी भी प्राप्त होगी।एन्वायरमेन्ट प्लान का विमोचन एवं विकास कार्याे का किया लोकार्पण व शिलान्यास ः-प्रभारी मंत्री ने वन विभाग के द्वारा तैयार किये गये एन्वायरमेन्ट प्लान का भी विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान जिले मे विभिन्न विकास कार्यो जैसे भवन निर्माण, स्कूल, स्र्माट क्लासेज, विद्युत, चिकित्सा, पेयजल, कृषि सहित अन्य विकास कार्याे का वर्चुअल माध्यम से प्रभारी मंत्री के द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।प्रदर्शनी में दिखा वर्तमान एवं भविष्य का विकास-सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार के समय में हुए विभागवार विकास कार्यों की प्रदर्शनी तैयार की गई है। जिसमें वर्तमान में हुए विकास कार्यों के साथ करौली जिले में भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की झलक देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी में चम्बल ब्रिज, चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, कोविड प्रबन्धन, देवनारायण आवासीय छात्रावास योजना, इंदिरा रसोई, आपदा में राहत, राजीव गांधी जल संचय योजना, पेयजल प्रबन्धन, पंचायत राज, जल संसाधन, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान शिविर सहित विभिन्न विकास कार्यों पर आधारित बोर्डाे पर फ्लैक्स प्रदर्शित कर विकास कार्यों को दर्शाया गया हैं।—–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.