पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 56,91,175 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 105.43 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,05,43,13,977 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,05,30,690 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,78,868
दूसरी खुराक
92,06,421
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,71,365
दूसरी खुराक
1,58,88,942
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
41,65,22,627
दूसरी खुराक
13,88,92,149
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
17,42,68,245
दूसरी खुराक
9,52,99,427
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,93,98,998
दूसरी खुराक
6,60,86,935
योग
1,05,43,13,977
पिछले 24 घंटों में 13,543 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,41,175 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.19 प्रतिशत है।
पिछले लगातार 125 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 14,313 नये मामले सामने आये।
सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,61,555 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.47 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,76,850 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.70 करोड़ से अधिक (60,70,62,619) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 36 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है। वह भी पिछले 26 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 61 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
एमजी/एएम/एनके
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.