प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण का कार्य भी होगा

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण का कार्य भी होगा

Description

प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण का कार्य भी होगाजयपुर, 06 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत लगाये जा रहे शिविरों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण का कार्य भी होगा। इसके लिए कैम्प में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को अधिकृत किया गया है।श्री नेहरा ने बताया कि शिविरों में दिखने वाली दिव्यांगजन का प्रमाणीकरण होगा। चालीस प्रतिशत से कम दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जाएगे। शिविर स्थलों पर प्रमाणीकरण के संबंध में पृथक से रजिस्टर का संधारण किया जायेगा, जिसमें जारी किये जाने वाले प्रमाण पत्रों का सम्पूर्ण विवरण होगा। शिविर स्थल पर दिव्यांगजन के रक्त समूह की जांच की भी व्यवस्था की गई ताकि रक्त समूह का अंकन  दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में किया जा सके।—–

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.