राहुल गांधी के दायरे से सिख समुदाय में काफ़ी आक्रोश, पोस्टर्स लगा लिखा- नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिवारों से मिलने आज लखीमपुर खीरी जा रहे हैं. उनके लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है. हालांकि, राहुल गांधी के दौरे को लेकर सिख समुदाय में काफी आक्रोश है.
लखीमपुर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के लखनऊ आने से पहले राजधानी लखनऊ में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाई गई हैं जिसमें राहुल गांधी को 1984 दंगो की याद दिलाने के साथ पोस्टर्स में “नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति” लिखा है. बता दें, राहुल गांधी लखनऊ पहुंच चुके हैं. बता दें, योगी सरकार ने राहुल गांधी समेत सभी सियासी दलों को दौरे की इजाजत दे दी है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.