राजकीय अस्पतालों में समयबद्ध हो दवाओं की आपूर्ति – चिकित्सा शासन सचिव 

राजकीय अस्पतालों में समयबद्ध हो दवाओं की आपूर्ति – चिकित्सा शासन सचिव 

राजकीय अस्पतालों में समयबद्ध हो दवाओं की आपूर्ति
– चिकित्सा शासन सचिव
जयपुर, 21 सितंबर। चिकित्सा शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने कहा है कि अस्पतालों को दवा आपूर्ति में  देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों के साथ-साथ सभी राजकीय अस्पतालों में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाएं निगम लिमिटेड द्वारा समयबद्ध दवा आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
श्री गालरिया मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाएं निगम लिमिटेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में आरएमएससीएल अधिकारियों द्वारा चिकित्सा शासन सचिव को निगम द्वारा प्रतिपादित सेवाओं के बारे में एक प्रजेंटेशन भी दिया गया।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए निगम को दवा तथा अन्य मेडिकल उपकरणों के बफर स्टॉक को भी बनाए रखना चाहिए।
बैठक में आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में स्थापित की गई आरएमएससीएल द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्थान आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के लिए भी दवाएं तथा अन्य सर्जिकल उपकरणों की खरीद की जाती है। निगम के लॉजिस्टिक्स अनुभाग द्वारा वार्षिक मांग का संकलन किया जाता है। प्रोक्योरमेंट अनुभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया को संपादित किया जाता है तथा आपूर्ति अनुभाग द्वारा दवाओं और अन्य मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाता है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.