नरेगा कार्य पर मतदान दिवस को श्रमिकों का अवकाश रहेगा

नरेगा कार्य पर मतदान दिवस को श्रमिकों का अवकाश रहेगा

नरेगा कार्य पर मतदान दिवस को श्रमिकों का अवकाश रहेगा
जयपुर 18 अगस्त। राज्य में जिन जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आम चुनाव कराये जाने हेतु मतदान किया जाएगा उस दिन संबंधित क्षेत्रों में नरेगा कार्यों पर मतदान दिवस को श्रमिकों का अवकाश रखने के निर्देश प्रदान किये है।
आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा श्री अभिषेक भगोतिया ने सभी जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को पत्र लिख कर अवगत कराया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि जिन जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आम चुनाव कराने के लिए उन तिथियों में (गुरूवार नहीं होने की स्थिति में) संबंधित क्षेत्रों में नरेगा कार्यों पर मतदान दिवस को श्रमिकों का अवकाश रखा जाए एवं इस मतदान दिवस की एवज में आगामी गुरूवार को कार्य दिवस रखा जावे। मतदान दिवस का अवकाश अवैतनिक अवकाश रहेगा।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.