Description
विश्व बाल दिवस पर विधानसभा भवन पर होगी नीली रोशनीजयपुर, 18 नवम्बर। विश्व बाल दिवस 20 नवम्बर को और इस दिवस की पूर्व संध्या 19 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा भवन पर नीली रोशनी की जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर बाल अधिकारों की जागरूकता के लिए विधानसभा पर नीली रोशनी होगी।यूनिसेफ द्वारा बाल अधिकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ‘गो ब्लू‘ अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व पोषण के लिए कार्य करता है।—-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.