प्रदेश में इस बार नहीं होगी आतिशबाजी  आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र पर भी लगाया गया प्रतिबंध

प्रदेश में इस बार नहीं होगी आतिशबाजी आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र पर भी लगाया गया प्रतिबंध

Description

प्रदेश में इस बार नहीं होगी आतिशबाजी आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र पर भी लगाया गया प्रतिबंध जयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य सरकार ने प्रदेश में नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2022 तक पटाखों की खरीद बिक्री, पटाखे छोड़ने और किसी भी तरह की आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश मेें कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को आतिशबाजी से होने वाले वायु प्रदूषण से श्वसन तंत्र में संभावित संक्रमण के कारण आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही राज्य में दीपावली पर दिए जाने वाले आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि आतिशबाजी के धुएं से वृद्धजन, बीमार व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और कोविड-19 के रोगी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।——

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.