📔 हजारों बेरोजगारों ने डाला जयपुर में डेरा
16 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगारों ने भरी हुंकार, विभिन्न भर्तियों से जुड़े हुए बेरोजगारों का जयपुर में धरना, जयपुर के बाइस गोदाम पर धरना देकर आंदोलन की शुरुआत….
नर्सिंग भर्ती 2013, एनएम 6719 एवं जीएनएम 4514 पदों पर लंबित भर्ती को जल्द से जल्द पूरी किए जाने सहित 16सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने हुंकार भरी और इन विभिन्न भर्ती प्रक्रिया से जुड़े युवाओं ने राजधानी जयपुर में धरना दिया। राजस्थान बेरोजार एकीकृत महासंघ के बैनर तले 22 गोदाम पर सभी युवा एकत्र हुए और अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का एलान किया। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न भागों से इन युवाओं का आना शुरू हो गया था।
22 गोदाम की पीछे एक मैदान में यह युवा एकत्र हुए और महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपेन यादव ने एलान किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती धरना जारी रहेगा। सरकार को युवाओं की मांगें माननी ही होंगी। उनका कहना था कि मांग पूरी नहीं होती तो प्रदेश का बेरोजगार युवा दिल्ली कूच करेगा। मौके पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने और माहौल को बिगडऩे से बचाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाफ्ता तैनात रहा।
यह है मांगपत्र
: नर्सिंग भर्ती 2013 एएनएम 6719 एवं जीएनएम 4514 पदों पर लंबित भर्ती को जल्द से जल्द पूरी की जाए।
: पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 10029 पदों पर जल्द से जल्द लंबित भर्ती को पूरा किया जाए।
: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 के मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में याचिकाकर्ताओं को लेने के पक्ष में सहमति पत्र दिया जाए।
: प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 के 1534 पदों पर जल्द से जल्द भर्ती पूरी की जाए।
: आयुर्वेद नर्सिंग भर्ती 2013 पद संख्या 1005 पर लंबित भर्ती को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
: फार्मासिस्ट भर्ती 2018 की परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जाए।
: रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन का परिणाम एवं सीधी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जाए।
:पीटीआई एवं प्रयोगशाला सहायक शिक्षा विभाग 2018 रीट 2016 गणित, विज्ञान ,अंग्रेजी सूचना सहायक 2013 जूनियर अकाउंटेंट 2013 वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016 वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 की प्रतीक्षा सूची जल्द से जल्द जारी की जाए।
: एईएन भर्ती 2018 का मुख्य परीक्षा परिणाम जारी किया जाए।
: आरएस भर्ती 2018 का निस्तारण कोर्ट से जल्द से जल्द करवा कर साक्षात्कार लिए जाए।
: छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड 2016 के 159 पदों पर दस्तावेज सत्यापन एवं नियुक्ति जल्द से जल्द करवाई जाए।
: एलडीसी भर्ती 2018 की वेटिंग लिस्ट जल्द से जल्द निकाली जाए।
: ऊर्जा विभाग में टेक्निकल हेल्पर की विज्ञप्ति जल्द से जल्द जारी की जाए तथा परीक्षा ऑफलाइन हो और परीक्षा केंद्र राजस्थान में दिए जाए साथ ही आयु सीमा में छूट दी जाए।
: कंप्यूटर शिक्षक भर्ती,आरएएस भर्ती 2021, नई स्कूल व्याख्याता,वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, पशुधन सहायक भर्ती,पंचायती राज जेईएन भर्ती,पीटीआई भर्ती,ग्राम विकास अधिकारी,मोटर वाहन उपनिरीक्षक,डीएलबी की एईएन जेईएन, फायरमैन सेफ्टी ऑफिसर, सैनिटरी इंस्पेक्टर,टीआर,सूचना सहायक भर्ती,जूनियर अकाउंटेंट, एलडीसी भर्ती,प्रयोगशाला सहायक भर्ती की जाए।
: स्कूल व्याख्याता भर्ती में 14 फीसदी पद बढ़ाया जाए
: एसआई भर्ती 2016 में 227 पद बढ़ाया जाए
:एसआई भर्ती 2021 में आयु सीमा में छूट दी जाए
: पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाया जाए एवं नियमितीकरण किया जाए
: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल कर्मचारियों का पे ग्रेड 3600 किया जाए एवं भत्ता बढ़ाने सहित अन्य मांगों को पूरा किया जाए
: स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 जीव विज्ञान का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए
: राजस्थान पुलिस भर्ती 2016 की 1600 पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी की जाए
: पटवारी भर्ती की परीक्षा तिथि जल्द से जल्द जारी की जाए
: लाइब्रेरियन भर्ती एवं जेई डिप्लोमा की जांच जल्द से जल्द करके भर्तियों का निस्तारण किया जाए
: पुलिस भर्ती 2020 का परिणाम अति शीघ्र जारी किया जाए
📔🏆 शिक्षा विभाग समाचार 🏆📔
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.