भोजन का 35 लाख रुपए नहीं देने पर राजस्थान सरकार को सोसाइड की धमकी – मिलान खंडेलवाल – अजमेर

भोजन का 35 लाख रुपए नहीं देने पर राजस्थान सरकार को सोसाइड की धमकी – मिलान खंडेलवाल – अजमेर

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने आरएसएस को देश तोडऩे वाला संगठन बताया तो अगले ही दिन कांग्रेस के पार्षद के भाई मिलन खंडेलवाल ने सेवा दल को 35 लाख रुपए हड़पने वाला संगठन बताया।
लालजी देसाई, सीएम अशोक गहलोत, गुजरात के प्रभारी रघु शर्मा और सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार-मिलन खंडेलवाल।
==========
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई 12 व 13 अक्टूबर को अजमेर प्रवास पर रहे। 12 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देसाई ने आरएसएस को देश तोडऩे वाला संगठन बताया। उन्होंने कहा कि संघ वाले डंडा चलाते हैं और हम झंडा लेकर चलते हैं। देसाई के इस बयान के अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को अजमेर नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद नकुल खंडेलवाल के भाई मिलन खंडेलवाल ने कांग्रेस सेवादल को उनके 35 लाख रुपए हड़पने वाला संगठन बता दिया। लालजी देसाई जब एक समारोह में भाग ले रहे थे, तभी मिलन खंडेलवाल ने उनके बकाया 35 लाख नहीं देने का आरोप लगाया।
मिलन ने कहा कि फरवरी 2019 में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब अजमेर में आए थे, तब कायड़ विश्राम स्थली पर सेवादल का अधिवेशन हुआ था। अधिवेशन में आए लाखों लोगों को भोजन करने का ठेका उनके संस्थान खंडेलवाल कैटर्स को दिया गया। अधिवेशन के बाद हमने 70 लाख रुपए का बिल दिया। लेकिन हमें मात्र 35 लाख रुपए का ही भुगतान किया। पिछले दो साल से 35 लाख रुपए बकाया है। हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई तक से गुहार लगाई, लेकिन बकाया भुगतान नहीं हुआ। कोरोना काल में हलवाई का धंधा वैसे ही बंद पड़ा है। ऐसे में 35 लाख रुपए का भुगतान नहीं होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मिलन ने कहा कि अब उसके सामने आत्महत्या करने की नौबत आ गई है। यदि उसकी मौत होती है तो उसकी जिम्मेदारी सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की होगी।
उसके पास कांग्रेस के नेताओं की रिकॉर्डिंग हैं, जिसमें 35 लाख रुपए बकाया होने की बात स्वीकारी जा रही है। कांग्रेस पार्षद नकुल खंडेलवाल के भाई मिलन खंडेलवाल ने कांग्रेस सेवादल को पैसा हड़पने वाला संगठन बताया। मिलन ने आरोप लगाया कि 35 लाख रुपए हड़पने की नीयत है, इसलिए सेवादल के जिला स्तर के नेता पूरा भुगतान करने की बात कह रहे हैं। मिलन ने सवाल उठाया कि यदि पूरा भुगतान दे दिया था तो रघु शर्मा, हेमत सिंह शेखावत आदि 35 लाख रुपए के बकाया की बात क्यों स्वीकार कर रहे हैं? फरवरी 2019 में हुए सेवादल के अधिवेशन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। गहलोत को भी हमारे खंडेलवाल कैटर्स की सेवाओं के बारे में पता है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को हाल में गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। गुजरात में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं।

देखें विडियो

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.