जनकल्याण पोर्टल पर सूचनाओं का हो समयबद्ध अपडेशन : श्री संदेश नायक, आयुक्त विभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक

जनकल्याण पोर्टल पर सूचनाओं का हो समयबद्ध अपडेशन : श्री संदेश नायक, आयुक्त विभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक

Description

जनकल्याण पोर्टल पर सूचनाओं का हो समयबद्ध अपडेशन : श्री संदेश नायक, आयुक्तविभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक जयपुर, 18 जनवरी । “जन कल्याण ही प्राथमिकता, जन कल्याण ही प्रतिबद्धता”, राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इसी विचारधारा को साकार करने वाले जन कल्याण पोर्टल पर सूचनाओं के अद्यतन की समीक्षा बैठक दिनांक 18 जनवरी 2022 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता श्री संदेश नायक, आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग कर रहे थे । समीक्षा बैठक में सभी जिलो के स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारियों के साथ ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समस्त समन्वयक अधिकारी भी उपस्थित रहे ।आयुक्त श्री नायक ने बताया कि “जनकल्याण” राजस्थान सरकार के सभी विभागों एवं जिलों की आमजन से संबंधित सभी सूचनाओं का इन्टिग्रेटेड पोर्टल है जो वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में उपलब्ध है। आमजन तक सरकार की मंशा एवं क्रियाकलापों की जानकारी पहुंचाने का “जनकल्याण”  अद्वितीय माध्यम है । अतः इस पोर्टल पर सूचनाएं समयबद्ध तरीके से अपडेट की जानी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है ।बैठक में श्री राजेश सैनी, प्रभारी, आईटी सेल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के संदेश, आयोजन एवं अन्य जानकारी जैसे माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियां, राज्य एवं जिला स्तर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं नवीनतम अपडेट प्राप्त कर सकते है । राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाएं एवं कार्य का रियल टाइम विवरण विभागीय और जिलेवार स्तर पर प्राप्त किया जा सकता है ।बैठक में श्रीमती नेहा चौधरी, प्रोजेक्ट ऑफिसर, आईटी सेल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन से सम्बंधित सभी सेवाओं एवं योजनाओं हेतु नियम एवं प्रपत्र इस एप्लिकेशन के द्वारा प्राप्त किये जा सकते है । साथ ही राज्य के सभी महत्वपूर्ण इवेंट्स से सम्बंधित मीडिया कवरेज, जनजागरूकता के लिए जारी पोस्टर्स, वीडियों संदेश, ऑडियों जिन्गल्स का संकलन किया गया है । राज्य प्रशासन  के अर्न्तगत सभी जिला कार्यालय स्वतंत्र निकाय संस्थान एवं ऐसे सभी वेबसाईट का संकलन सहज रुप मे उपलब्ध है । सभी राजकीय आदेश, योजनाए एवं दस्तावेज विभाग एवं जिलेवार देखे जा सकते है । माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा राज्य सरकार के कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर लोकार्पित जनकल्याण मोबाईल एप्प के माध्यम से पोर्टल की समस्त जानकारी अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषाओं में आमजन के लिए त्वरित एवं सुगमता से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है । यह ऐप एंड्रॉयड एवं आईओएस प्लेटफॅार्म पर उपलब्ध है, जिसके लिंक इस प्रकार हैःiOS- https://apps.apple.com/in/app/jankalyan/id1584138067Android:https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gov.jankalyanवर्तमान परिप्रेक्ष्य एवं आवश्यकता को देखते हुए जिलों की नवीन समरूप वेबसाईट, जनकल्याण पोर्टल के केन्द्रीयकृत डेटाबेस का उपयोग करते हुए बनाई गई है । जिन्हें हाल ही राज्य सरकार के कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया है । जनकल्याण पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं को जिलों की वेबसाईट्स पर भी प्रदर्शित किया गया है । सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक श्री पुरूषोत्तम शर्मा ने इस प्रयास की सराहना करते हुए अपने विभाग में कार्यरत सभी पी.आर.ओ को उनके जिले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं को “जनकल्याण” पोर्टल पर उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया । बैठक के अंत में आयुक्त श्री नायक ने सभी अधिकारियों को पोर्टल पर सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से अपडेट करवाने के निर्देश दिए और कहा कि जिलों की तर्ज पर समस्त राजकीय विभागों की वेबसाइट्स भी जनकल्याण पोर्टल के केन्द्रीयकृत डेटाबेस का उपयोग करते हुए बनाया जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसके लिए पोर्टल पर उक्त समस्त जानकारी अपडेट होना अति आवश्यक है ।वीडियो लिंक https://youtu.be/Uwpry1rLk3Y—–

G News Portal G News Portal
66 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.