Description
विद्युत छीजत कम करने व राजस्व वसूली बढाने हेतु 74 नोडल अधिकारी नियुक्तकारपोरेट स्तर के अधिकारी व वरिष्ठ अधिकारी संभालेंगे सर्किलों की कमानजयपुर, 22 नवम्बर। जयपुर डिस्कॉम द्वारा समग्र तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों को कम करने व राजस्व की वसूली को बढ़ाने हेतु सर्किल व सब डिवीजन में डिस्कॉम के 74 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सर्किल स्तर पर समग्र तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी लाने एवं राजस्व वसूली को बढाने की प्रभावी मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी कॉरपोरेट लेवल के उच्चाधिकारियों सहित डिस्कॉम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा ने बताया कि सब-डिवीजनों में राजस्व वसूली को बढ़ाने एवं समग्र तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी लाने के लिए जयपुर डिस्कॉम के अधिषाशी अभियन्ता व वरिष्ठ लेखाधिकारी स्तर तक के 62 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही राजस्व वसूली को बढ़ाने एवं समग्र तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों में कमी लाने के कार्य की प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए 12 कॉरपोरेट लेवल व डिस्कॉम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सर्किलो की कमान दी गई है। उन्होंने बताया कि सर्किल स्तर पर लगाए गए अधिकारियों में जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी व वित्त सहित अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, मुख्य लेखाधिकारी व अधीक्षण अभियन्ता शामिल है। इन सभी अधिकारियाें को निर्देश दिए गए है कि वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी सम्भव प्रयास करेंगे और उनको अधिकृत भी किया गया है कि वे कमजोर परफार्मेन्स एवं निर्देशों की पालना मेें कोताही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की अभिषंशा करेंगे, जिससे कार्य मेें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सके। कॉरपोरेट स्तर के अधिकारी व वरिष्ठ अधिकारी सम्भालेंगे सर्किलों की कमान जयपुर डिस्कॉम द्वारा सर्किल स्तर पर जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है उनमें श्री के.पी.वर्मा निदेशक तकनीकी को अलवर सर्किल, निदेशक वित श्री गोपाल विजय को सवाईमाधोपुर, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता- टीएस एण्ड क्यूसी श्री आर.ए.शर्मा को दौसा, मुख्य अभियन्ता-सीए एचक्यू श्री एस.पी.गुप्ता को करौली, मुख्य लेखाधिकारी कन्ट्रोल श्री वाई.एस.राठौड़ को जयपुर जिला वृत, मुख्य लेखाधिकारी आईए श्री आर.पी.गुप्ता को टोंक, अधीक्षण अभियन्ता आरई श्री बी.एस.मीना को धौलपुर, अधीक्षण अभियन्ता आई एण्ड एस श्री अनिल कुमार सिंघल को झालावाड़, अधीक्षण अभियन्ता एम एण्ड पी कोटा श्री पी.के.अग्रवाल को बांरा, अधीक्षण अभियन्ता क्यूसी एण्ड एस द्वितीय श्री पी.के.मेहरडा को कोटा, अधीक्षण अभियन्ता एसएमयू श्री अतर सिंह कमलांकर को बूंदी और अधीक्षण अभियन्ता एम एण्ड पी भरतपुर श्री बी.एसगुप्ता को भरतपुर सर्किल में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.