Description
टोंक जिला प्रभारी मंत्री ने कोविड से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक लीजयपुर, 13 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री एवं टोंक जिला प्रभारी श्री शाले मोहम्मद ने टोंक टाेंक जिले में गुरूवार को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली।श्री शाले मोहम्मद ने जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल से टोंक जिले में कोविड की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। कोविड नियन्त्रण प्रबंधन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसके लिए योजनाबद्ध प्रयास करें और हर स्तर पर पूरी गंभीरता बरतें। जिला प्रभारी मंत्री ने कोविड से बचाव के लिए जिले में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, ऑक्सीजन कन्संटे्रटर, दवाईयाेंं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए वैक्सीनेशन को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों के अनुरूप अधिकाधिक वैक्सीनेशन का कार्य विशेष अभियान चलाकर पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने जिले में सैम्पलिंग बढाने,संक्रमितों को ट्रेस करने व कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए चिकित्सा संस्थानों को हर दृष्टि से बेहतर बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन को कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता गतिविधियों को निरंतर जारी रखें।टोंक जिला प्रभारी मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने नगर परिषद आयुक्त को टाेंक शहर के सौन्दर्यकरण को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। आरयूआईडीपी द्वारा टोंक शहर में चल रहे सीवरेज और पानी की लाइन डालने के कार्य सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। उन्हाेंने कहा कि एक जगह कार्य पूरा होने के बाद ही दूसरी जगह कार्य शुरू किया जाएं। शहरवासियों को सडक खुदाई कार्य से असुविधा नहीं होनी चाहिए।—–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.