पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 51,59,931 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 115.79 करोड़ (1,15,79,69,274) के पार पहुंच गया। इसे 1,19,13,371 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,82,038
दूसरी खुराक
93,89,728
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,75,620
दूसरी खुराक
1,62,86,345
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
44,03,91,026
दूसरी खुराक
18,67,51,559
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
18,01,84,542
दूसरी खुराक
10,97,56,295
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
11,28,73,841
दूसरी खुराक
7,35,78,280
योग
1,15,79,69,274
पिछले 24 घंटों में 11,787 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,39,09,708 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.29 प्रतिशत है।
लगातार 146 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 10,302 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
इस समय सक्रिय केसलोड 1,24,868 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.36 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,72,863 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 63.05 करोड़ से अधिक (63,05,75,279) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.93 प्रतिशत है, जो पिछले 57 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 47 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 82 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
*****
एमजी/एएम/एकेपी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.