कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 56 करोड़ के पड़ाव के पार पहुंच गया। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 62,67,149 सत्रों के जरिये टीके की कुल 56,06,52,030 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में 55,05,075 खुराकें लगाई गईं।
ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,51,471
दूसरी खुराक
81,39,176
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,82,91,828
दूसरी खुराक
1,23,10,279
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20,53,38,194
दूसरी खुराक
1,66,89,475
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
11,96,50,340
दूसरी खुराक
4,68,78,435
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
8,20,88,223
दूसरी खुराक
4,09,14,609
योग
56,06,52,030
सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।
भारत में रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,85,923 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 37,169 मरीज स्वस्थ हुये हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 35,178 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
लगातार 52 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,67,415 दर्ज की गई है, जो 148 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.14 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,97,559 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.84 करोड़ से अधिक (49,84,27,083) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.95 प्रतिशत है, जो पिछले 54 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.96 प्रतिशत रही, जो पिछले 23 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 72 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
***
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.