भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 96.82 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 96.82 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 35,66,347 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 96.82 करोड़ (96,82,20,997) के पार पहुंच गया। इसे 94,82,108 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्यकर्मी

पहलीखुराक

1,03,75,639

दूसरीखुराक

90,58,495

अग्रिमपंक्तिकेकर्मी

पहलीखुराक

1,83,60,413

दूसरीखुराक

1,54,56,207

18-44 वर्षआयुवर्ग

पहलीखुराक

39,01,04,011

दूसरीखुराक

10,70,45,167

45-59 वर्षआयुवर्ग

पहलीखुराक

16,69,84,547

दूसरीखुराक

8,49,05,479

60 वर्षसेअधिक

पहलीखुराक

10,53,36,375

दूसरीखुराक

6,05,94,664

योग

96,82,20,997

 

पिछले 24 घंटों में 19,808 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,62,709 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

 

लगातार 109 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 18,987 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,06,586 है, जो 215 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.61 प्रतिशत हैं।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,01,083 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.76 करोड़ से अधिक (58,76,64,525) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.44 प्रतिशत है, जो पिछले 111 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है।दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत है। वह भी पिछले 45 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 128 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

***

एमजी/एएम/एनके/एसएस

 

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.